बस्ती। फुटहिया चौराहे के पास फोरलेन पर रविवार की देर शाम बेकाबू डंपर ने लग्जरी कार में टक्कर मारदी। कार में सवार मां-बेटी बाल-बाल बचीं। टक्कर के बाद डंपर लेकर चालक भाग गया।
जानकारी के अनुसार, देर शाम काले रंग की एक लग्जरी कार में मां-बेटी सवार होकर कहीं जा रही थीं। नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया चौराहे के पास मिट्टी ढुलाई में लगा डंपर बगल से कार में टक्कर मार दी। हादसे से कार का एक तरफ का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में सवार मां-बेटी को अस्पताल भेजवाया। संवाद