फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकी मिली युवक की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटकी मिली युवक की लाश
विज्ञापन

बनकटी (बस्ती)। लालगंज थानाक्षेत्र के सिसई पंडित गांव निवासी सुनील कुमार (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। शुक्रवार सुबह कमरे में लगे पाइप में रस्सी बांधकर फंदे से लटका हुआ शव देख परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक रिपोर्ट आने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दो भाइयों में बड़ा होने की वजह से सुनील कुमार के ऊपर जिम्मेदारी थी, इसलिए वह कमाई के लिए मुंबई रहने लगा। दो महीने पहले वह गांव आया और तभी से यहां था। मां गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में रसोईया हैं। शुक्रवार सुबह नौ बजे मां स्कूल चली गई और पत्नी पड़ोसी के घर चली गई। पिता फूलचंद के अनुसार सुनील अकेले बैठकर एक बैग का चेन ठीक कर रहा था। पिता दो बेटियों के साथ खेत में चले गये। दो घंटे बाद सुनील की बहन कुछ सामान लेने कमरे में गई तो लटकता शव देख चिल्लाती हुई कमरे से बाहर आ गई। कुछ ही देर में गांव के तमाम लोग जुट गए। किसी ने पुलिस को फोन से जानकारी दी। पिता ने गांव के लोगों की मदद से शव नीचे उतारा। तब तक सुनील की मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें