फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हाईवे पर डीसीएम और डंपर में टक्कर, चालक केबिन में फंसा

विज्ञापन
हाईवे पर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त डीसीएम। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। हाईवे पर गोरखपुर-अयोध्या लेन पर शुक्रवार की सुबह करीब 3:45 बजे रजौली कट के पास हादसा हो गया। असम से मिर्च लादकर गोंडा सब्जी मंडी जा रहे डीसीएम आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। हादसे में डीसीएम का चालक केबिन में फंस गया। काफी देर बाद उसे केबिन से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। चालक की पहचान नीतू निवासी ग्राम लोधी पुरवा, बेवर, जनपद मैनपुरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, डीसीएम रजौली कट के पास पहुंची थी, तभी अचानक आगे चल रहे डंपर ने ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे से आ रही डीसीएम डंपर में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक केबिन में फंस गया। सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों, पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से निकाला और एंबुलेंस से सीएचसी कप्तानगंज भेजवाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने चालक को जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। हादसे के समय वाहन में मिर्च व्यापारी संजय, निवासी बस्ती भी मौजूद थे। दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम को हाइड्रा की मदद से सड़क के किनारे करा दिया गया है। इसके बाद यातायात सामान्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें