फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला की पिटाई के आरोप में सात आरोपियों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर। घर में घुसकर महिला की पिटाई करने के सात आरोपियों पर कलवारी पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई है। कलवारी थाना क्षेत्र के गौरिया की रहने वाली नंदिनी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि आठ सितंबर 2025 की शाम करीब बजे पुरानी रंजिश को लेकर दिलीप, संदीप, राहुल, रोहित, अनुराग, आयुष, अनूप निवासी गौरिया व अर्शदीप निवासी सैनिया लारा थाना दुबौलिया एक राय होकर उसके दरवाजे पर आ गए। उसके घर लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। गाली देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया। वह घर में चली गई। आरोपियों ने घर में घुस कर पिटाई की। दिलीन ने गले से सोने की चेन छीन ली, जबकि राहुल व रोहित ने कपड़े फाड़ दिए। पुलिस के आने पर आरोपी भाग गए। थाने पर सुनवाई नहीं हुई। तब कोर्ट की शरण लेनी पड़ी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें