फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बैडमिंटन में अभिज्ञान और अर्पिता अव्वल

Fri, 31 Jan 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
इंदिरा पब्लिक हायर सेकेंड्री स्कूल में वॉलीबॉल खेलते ​खिलाड़ी
विज्ञापन
तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

बस्ती। इंदिरा पब्लिक हायर सेंकेड्री स्कूल अवध नगर, डमरूआ में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को बैडमिंटन जूनियर वर्ग सिंगल में अभिज्ञान और अर्पिता को प्रथम स्थान मिला।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर किया। बैडमिंटन जूनियर वर्ग सिंगल में अभियान प्रथम, प्रियांशु द्वितीय, बालिका वर्ग में अर्पिता चौधरी प्रथम, सीनियर वर्ग बैडमिंटन सिंगल में साहिल प्रथम, अर्जुन द्वतीय, बालिका वर्ग में नंदिनी प्रथम, तन्नू द्वतीय, सीनियर वर्ग में अनुराम प्रथम, अभिषेक द्वितीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग में प्रिंसी प्रथम और कुमकुम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक बालिका वर्ग रेस में निहाल प्रथम, रितेश द्वितीय, बाधा रेस में कुनाल और शनि प्रथम, चंमच रेस में अजिक्य, युवराज, सलोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाॅलीबाल् में अनुज गौंड की टीम ने प्रथम और अंकित गुप्ता की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इस मौके पर प्रबंधक एके सिंह, राहुल सिंह, सर्वदमन, बब्बू नंदन, बजरंगी, आदर्श, आरती, सुनीता, विनय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें