कप्तानगंज। पुलिस ने नकदी और जेवर के साथ शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोर पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के विजय बहादुर सिंह के घर 20 अप्रैल की रात में गांव के ही रौनक सिंह ने घर के कमरे का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर सहित कीमती सामान उठा ले गया था।
विजय बहादुर सिंह ने घटना की लिखित तहरीर कप्तानगंज थाने पर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रौनक सिंह पुत्र राम नाथ सिंह निवासी गढ़हा गौतम पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की था। शनिवार को गढ़हा गौतम फ्लाई ओवर के निकट से रौनक सिंह को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी में उसके पास से एक अदद चैन एक टूटी सोने की टूटी अंगूठी, 10 हजार नकदी बरामद किया है। एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़ा गया चोर क्षेत्र में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। उसे न्यायालय में पेश किया, वहां से उसे जेल रवाना कर दिया गया। संवाद