फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाबा की समाधि पर हुआ भंडारे का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के ट्रस्टी निर्मोही अखाड़ा राम घाट अयोध्या के महंत दिनेंद दास के द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर बुधवार को बाबा बसावन दास की समाधि स्थल (बौरा बाबा) पाकरडाड़ सुअरहा में भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर रामचरित मानस पाठ के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। गंगा दशहरा पर बसावन दास के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हम प्रति वर्ष श्रीराम चरित मानस का पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन करते हैं। इस स्थान की बहुत ही मान्यता है। यहां हिन्दू मुस्लिम दोनों लोग इनको मानते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर आचार्य सुरेन्द्र पांडेय, कृष्ण कुमार पाण्डेय, रवि पांडेय, मनीष तिवारी, राम बुझारत यादव, जनार्दन तिवारी, संजय चौरसिया, चंद्र मणि पांडेय, रमाशंकर, लालकृष्ण, मंगल सिंह, रमापति, रघुपति, श्रीरंग दूबे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें