छावनी। थाना क्षेत्र के कलानी खुर्द गांव में एचटी लाइन का तार गिरने से नौ वर्षीय बालक उसके चपेट में आकर झुलस गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने छावनी थाना पर बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया है। ग्रामीणों ने गांव के अंदर से गुजर रही एचटी लाइन को हटाने के लिए पहले भी प्रार्थना पत्र दिया था।
थाना क्षेत्र के कलानी खुर्द गांव में शुक्रवार को दिन में तीन बजे के करीब गांव के अमरेंद्र कुमार नौ वर्ष पुत्र ओम प्रकाश झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव से गुजर रही एचटी लाइन का तार अचानक से टूट कर जमीन पर गिर गया। खड़ंजा मार्ग के किनारे नल के पास खड़ा बालक उसकी चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने बालक को लाइन से छुड़ाकर सीएचसी हर्रैया लेकर गए। जहां पर उसका इलाज हो रहा है। जिसके बाद ग्रामीणों ने छावनी थाना पर ट्रांसफार्मर और एचटी लाइन गांव के अंदर से हटाने के लिए तहरीर दिया है।