फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रुधौली चेयरमैन पर दो लाख रुपये हड़पने का केस दर्ज

Fri, 22 Aug 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर पंचायत रुधौली के चेयरमैन धीरसेन निषाद पर ठेके में धोखाधड़ी और धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चेयरमैन ने मौखिक रूप से पुरानी बस्ती के ठेकेदार से 29 लाख 80 हजार रुपये का पोखरा सुंदरीकरण का काम कराया। भुगतान से पहले दो लाख रुपये ट्रेजरी के नाम पर ले लिया और अब धमकी दी जा रही है। एसपी के आदेश पर पुरानी बस्ती पुलिस धीरसेन निषाद सहित चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। चेयरमैन ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के ब्योतहरा निवासी नंदलाल पुत्र कृष्णचंद्र ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि नगर पंचायत शिवगुलाम नगर वार्ड नंबर 9 में 29 लाख 80 हजार रुपये का पोखरा सुंदरीकरण का ठेका गोगिल कंस्ट्रक्शन की प्रोपराइटर नीलम देवी को मिला था। नीलम देवी के पुत्र अजीत व प्रतिनिधि राकेश चौधरी ने चेयरमैन के मौखिक आश्वासन पर वह काम कराने के लिए नंदलाल से कहा। नंदलाल का कहना है कि कार्य शुरू करने से पहले प्रतिवादियों से बातचीत हुई और काम शुरू भी कर दिया गया। आरोप है कि काम पूरा होने के बाद ट्रेजरी भुगतान के नाम पर राकेश चौधरी और अन्य ने उससे एक लाख रुपये नकद और एक लाख रुपये ऑनलाइन ले लिया। जब पीड़ित ने कार्य का भुगतान मांगा तो आरोपी आनाकानी करने लगे। पीड़ित के अनुसार, जब उसने विरोध किया और पैसे की मांग की तो आरोपियों ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि पाकिस्तान की आईडी वाले नंबर से उसे धमकी दिलाई गई। पुलिस ने राकेश चौधरी, अजीत, नगर पंचायत चेयरमैन धीरसेन निषाद और नगर पंचायत के बाबू प्रेम प्रकाश पटेल के खिलाफ केस दर्ज किया है।
आरोप निराधार : चेयरमैन
सपा नेता व रुधौली के चेयरमैन धीरसेन निषाद ने आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि इसे लेकर उन्होंने एसपी और डीआईजी से मुलाकात की है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि तफ्तीश में सही-गलत सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें