फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्वास्थ्य कर्मियों ने आशा बहू के पति को दी आर्थिक मदद

Fri, 22 Aug 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर। करंट लगने से आशा बहू की मौत के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने उनके पति को आर्थिक मदद दी। रक्षाबंधन के दिन प्लग में मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट लगने से 50 वर्षीय आशा बहू पार्वती चौधरी की मौत हो गई थी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. पवन वर्मा के आह्वान पर स्वास्थ्य कर्मियों ने सहयोग राशि एकत्र की। बृहस्पतिवार को बीसीपीएम शिव भूषण श्रीवास्तव, देवानंद पाठक, अरविंद कुमार, मोहम्मद् शहाबुद्दीन, शशांक सिंह, निखिल कुमार, राजेश यादव के साथ पहुंचे और मृत आशा बहू के पति सत्यदेव चौधरी को सहयोग राशि दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें