फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सहकारी गन्ना विकास समिति की बैठक में 1.41 करोड़ का बजट पेश

Sat, 02 May 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड मुंडेरवा की सामान्य निकाय की बैठक शुक्रवार को गन्ना समिति के गोदाम पर हुई। सचिव डाॅ. रामफल सिंह ने बताया कि एक करोड़ 41 लाख रुपये का बजट पेश किया गया। वहीं, बजट सत्र 2025-26 में एक करोड़ दो लाख रुपये पास हुए थे, जिनमें से सिर्फ 39 लाख रुपये ही खर्च हुए बाकी का पैसा सचिव और अन्य जिम्मेदार के कारण बैंक में ही पड़े रह गए। इसमें किसानों के अनुदान का पैसा भी रहा।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व चेयरमैन और किसान यूनियन के प्रदेश सचिव दीवान चंद्र पटेल ने आरोप लगाया कि समिति के डेलीगेट को बैठक की और बैठक की रूपरेखा की कोई जानकारी नहीं दी गई। भाकियू के मंडल अध्यक्ष मार्तेंद्र प्रताप सिंह छोटू ने बताया कि वर्ष 2025-26 में एक करोड़ दो लाख रुपये के बजट में से मात्र 39 लाख रुपये समिति द्वारा खर्च किए गए। बाकी का बजट जो किसानों के अनुदान का था, उसे खर्च ही नहीं किया गया।
बताते चलें कि मुंडेरवा सहकारी समिति की बैठक आठ अप्रैल को भी किया गया था, लेकिन बैठक में हंगामा होने के कारण स्थगित कर दिया गया था। पूर्व डायरेक्टर विनोद राय ने कहा कि गन्ना समिति में हुए चाेरी पर सिर्फ सामान की वापसी ही नहीं बल्कि एफआईआर भी दर्ज हो। किसानों से 100 रुपये गन्ना उतरवाई और घटतौली पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान योगेन्द्र सिंह, विश्वजीत पाल, परशुराम यादव, फूलचंद्र पटेल, पंच राम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें