फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: द्वारपूजा में अश्लील हरकत पर गांव वालों ने बरातियों को पीटा

Sat, 02 May 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात द्वारपूजा में अश्लील हरकत करना बरातियों को महंगा पड़ गया। बारातियों की हरकत से तंग आकर ग्रामीणों ने बरातियों को दौड़ा दौड़ाकर पिटाई कर दी। इससे अफरा9तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने समझा-बुझाकर शादी संपन्न कराया। दोनों पक्ष के लोगों ने घटना की सूचना के पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन

गोंडा जिले के बभनान कस्बे के बगल गांव से बृहस्पतिवार की रात बरात कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में आई थी। द्वारपूजा के समय बरात में आए कुछ युवकों द्वारा कन्या पक्ष की लड़कियों से अश्लील हरकत करने लगे।
इस पर कन्या पक्ष के लोगों ने समझाया। उसके बाद भी युवकों ने लड़कियों से हरकत शुरू कर दी। इस पर कन्या पक्ष के लोगोंने रात 11 बजे बरात आए चार युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
विज्ञापन

दोनों पक्ष के लोगों में तनाव उत्पन्न हो गया। आसपास के लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया। पिटाई के बाद चारों युवक बिना भोजन किए ही भाग निकले।
शादी संपन्न होने के बाद रीति-रिवाज के साथ विदाई हुई। किसी पक्ष के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है। एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया की घटना की कोई सूचना नही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें