फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्वतंत्रता दिवस से नगर पंचायत की शोभा बढ़ाएगा 75 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज

विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रुधौली नगर पंचायत क्षेत्र को एक ऐतिहासिक सौगात मिलने जा रही है। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा थाना शिव मंदिर परिसर में 75 फीट ऊंचा भव्य एवं स्मारकीय राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया जा रहा है। जिसका अनावरण 15 अगस्त को धूमधाम से किया जाएगा।
विज्ञापन

रुधौली नगर पंचायत के चेयरमैन धीरसेन निषाद ने बताया कि नगर को सुंदर, स्वच्छ और देशभक्ति के जज्बे से सराबोर करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। शिवमंदिर परिसर में लगने वाला यह विशाल तिरंगा पूरे रुधौली क्षेत्र की शान बढ़ाएगा और दूर से ही लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार करेगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष के अनुसार, ध्वज स्तंभ की स्थापना और परिसर के सौंदर्यीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। 15 अगस्त को ध्वजारोहण कार्यक्रम को भव्य और स्मरणीय बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर नगर पंचायत के सभासद, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस कर्मी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें