फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से जूझते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर के प्रमुख बाजारों और सड़काें पर जाम का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर सोमवार को शहर के लोगों जाम से दो चार होना पड़ता है। बावजूद इसके जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से जाम को नियंत्रित करने का कोई प्रभावी उपाय नहीं निकाल पा रहा है।
विज्ञापन

जाम की प्रमुख वजह प्रमुख सड़कों की दोनों पटरियों पर अतिक्रमण के चलते सड़कों की चौड़ाई का सिकुड़ना भी है। सीओ सिटी का कहना है कि जाम को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। सोमवार को गांधीनगर, कंपनी बाग, रोडवेज के आसपास काफी समय तक जाम की स्थिति बनी रही। सड़क के दोनों तरफ वाहनों का जमावड़ा होने के कारण लोगाें को जाम से निकलने का कोई रास्ता नहीं सूझ रहा था। आलम यह था कि इन जगहों पर कहीं सड़क के फुटपाथ पर रेहड़ी व्यापारियों ने दुकान लगाकर कब्जा कर रखा था। जिसके चलते लोग किधर जाएं उनको नहीं समझ में आ रहा था।
वहीं छठ पूजा के चलते बाजार में उमड़ी खरीददारों की भीड़ से काफी समय तक जाम की स्थिति बनी रही। कंपनी बाग और गांधीनगर पुलिस बूथ के सिपाहियों ने जाम को हटाने का कोई गंभीर प्रयास नहीं किया। जिससे लोगाें को खुद ही निकलने का रास्ता तलाशना पड़ा। वहीं सोमवार को गांधीनगर में सड़क के बीच में बेतरतीब ढंग से खड़ी की गई गाड़ियों के चलते जाम की स्थिति बनी रही। कहीं सब्जी, फल व खोमचे वालों ने बेतरतीब तरीके से अपने ठेले लगाकर सड़क के फुटपाथ को घेर रखा है। तो कहीं दुकानदारों ने अपनी दुकान के आगे के हिस्से में पटरी व्यवसाइयों को बसा रखा है। जिसके चलते महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सीओ सिटी राजेश भारती का कहना है कि जाम से निजात दिलाने का पुलिस पूरा प्रयास करती है। लेकिन सड़क किनारे अतिक्रमण के चलते इस कार्य में बाधा आती है। वाहन चालकों को नियत जगह पर ही वाहनों का खड़ा करने की हिदायत दी जाती है। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें