फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी और अध्यापिका निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। डीएम अनिल कुमार दमेले ने विकास खंड बस्ती सदर के लोहिया समग्र ग्राम भुअर निरंजनपुर तथा पाकरडांड़ में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य में अनियमितता मिलने पर एक ग्राम पंचायत अधिकारी(सेक्रेट्री) और एक अध्यापिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस अवसर पर डीएम ने कार्य में सुधार न होने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय भुअर निरंजनपुर पहुंचे। यहां बच्चों की संख्या काफी कम मिली। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि शिक्षकों का दायित्व है कि बच्चों की पढ़ाई सुचारू ढंग से हो। विद्यालय में बच्चों से डीएम ने कोर्स और पढ़ाई के बारे मेे पूछताछ भी की। पढ़ाई का स्तर अत्यंत खराब पाए जाने, निशुल्क पुस्तकों का वितरण न कराये जाने और ड्रेस का वितरण न करने, उपस्थित अध्यापिका सरोज सिंह द्वारा डीएम के पूछे जाने पर समुचित उत्तर न देने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया। गांव में सफाई की अत्यंत खराब व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ग्राम प्रधान को सफाई व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। गांव में अर्द्धनिर्मित शौचालयों पर अगले तीन चार दिनों के अन्दर छत लगा दिये जाने व अधूरे भवनों मे प्लास्टर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि बीस दिनों बाद वे दोबारा इस गांव का निरीक्षण करेंगे, निर्देर्शों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा करेंगे।
इसके बाद डीएम ने लोहिया समग्र ग्राम पाकरडांड़ का निरीक्षण किया। यहां ग्राम प्रधान को निर्देश दिया कि सम्पर्क मार्ग पर पडे़ बोल्डरों पर रोलर चलवाकर बराबर कराया जाय तथा निर्मित सड़क पर बोर्ड भी लगाया जाय। अर्द्ध निर्मित लोहिया आवासों को प्रधान से स्वयं उपस्थित होकर गुणवत्ता पूर्ण ढंग से पूरा कराने को कहा। शौचालयों में दरवाजों को फिंटिंग के स्तर पर ठीक कराने के साथ ही लोहिया आवासों को निर्धारित माडल व गुणवत्ता के अनुकूल ही बनवाए जाने को कहा। निरीक्षण के दौरान लोहिया आवास की लाभार्थी अनीता पत्नी मेहीलाल द्वारा जिलाधिकारी से शिकायत की गयी कि ग्राम पंचायत अधिकारी शैलेन्द्र त्रिपाठी ने लाभार्थी से 26 हजार रुपये लिए हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तत्काल प्रभाव से संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी के निलंबन का निर्देश दिया। निरीक्षण के समय परियोजना निदेशक डीपी सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अरुणेश पाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें