फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांऊघाट इकाई के न्याय पंचायत प्रभारियों की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। हिंदू युवा वहिनी की सांऊघाट ब्लाक इकाई की बैठक रविवार को परसा जाफर स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के बाद न्याय पंचायत प्रभारियों के नाम की घोषणा की गई।
विज्ञापन

ब्लाक अध्यक्ष रमेश चंद्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य अतिथि जिला मंत्री प्रकाश चौधरी रहे। उन्हाेंने कार्यकर्ताओं को गोकशी, हिंदू उत्पीड़न आदि घटनाओं को लेकर लोगों को जागरूक करने की बात कही। बाद में उन्होंने सांऊघाट ब्लाक के न्याय पंचायत प्रभारियों के नामों की घोषणा की। इनमें रामराज और जगराम चौधरी को देवरिया, गिरजेश को ओड़वारा, तिलकराम और प्रमोद चौधरी को बायपोखर, लालमन यादव, जनार्दन विश्वकर्मा को सांऊघाट, महेंद्र नाथ मिश्र, सुभाष चौरसिया को सोनौरा, राम कुमार भट्ट और शेषमणि यादव को मझौवामीर,, लालजी मौर्य को अमौली, कल्याण सिंह को कड़रखास, दिलीप गुप्ता और गंगाराम चौधरी को गाऊखोर, सोनू गौड़ और कंप्यूटर चौधरी को पकरीजई न्याय पंचायत का प्रभारी बनाया गया है। इस मौके पर मीडिया प्रभारी राघवेंद्र प्रताप यादव, लालमन यादव, प्रमोद कुमार चौधरी, ओमप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।

भरौली बाबू शिव मंदिर पर लगेगा छठ मेला
बस्ती। वाल्टरगंज के भरौली बाबू स्थित शिव मंदिर परिसर में छठ पूजा और मेले का आयोजन किया गया है। मंदिर के रंगाई पुताई और साफ सफाई का कार्य हियुवा के विकास सिंह कलहंस की देखरेख में चल रविवार को शुरू हुआ। उन्होंने हियुवा कार्यकर्ताओं को छठ पूजा और मेले के सकुशल आयोजन के लिये जिम्मेदारियां भी दी हैं। वीरेंद्र गुप्ता, प्रदीप चौधरी, महेंद्र सोनी, राजू सोनी, महेश, प्रमोद अग्रहरि, शुभम सिंह आदि को मेले की व्यवस्था साैंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें