फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में पोस्टमैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ओझागंज गांव निवासी एक डाक कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार को मौत हो गई। चर्चा है कि कच्ची शराब के सेवन से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन

ओझागंज निवासी राम किशोर ओझा (52) ओझागंज कस्बे में ही पोस्ट मैन के पद पर तैनात थे। इनके परिवार में पत्नी ही उनके साथ घर पर रहती थी। ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार दोपहर को वह बाजार में नशे की हालत में देखे गए थे। सायं करीब छह बजे जब उनकी पत्नी लल्ली देवी उप डाकघर कार्यालय के बरामदे में किसी कार्यवश गई तो चारपाई पर पति को देख जगाने का प्रयास किया। मगर शरीर में कोई हलचल न होते देख रोने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से शव घर ले जाया गया। लोगों का कहना है कि डाक कर्मी की मौत कच्ची शराब पीने से हुई है। मृतक के तीन लड़कों के अन्य प्रांतों में नौकरी पर रहने के कारण शनिवार को शव का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें