फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी भट्ठा मालिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लालगंज पुलिस ने कच्ची शराब पीने से हुई मौत के एक मामले में आरोपी बनाये गर्ये इंट भट्ठा मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। भट्ठा मालिक की गिरफ्तारी से जिले के सभी भट्ठा मालिकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के हलुआपार गांव के प्रधान फागू के भाई शिवशंकर की मंगलवार की देर रात कच्ची शराब पीने से मौत हो गई थी। प्रधान ने आरोप लगाया था कि गांव के पास स्थित एक भट्ठे पर बनने वाली कच्ची शराब पीकर मंगलवार की रात में जब उनका भाई आया तो उसे खून की उल्टियां होने लगीं और देर रात तीन बजे के करीब उनकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर बुधवार की सुबह नाराज ग्रामीणों ने बस्ती महुली मार्ग पर जाम लगा दिया था। उनकी मांग थी कि जिस भट्ठे पर कच्ची शराब बनती है, उसके मालिक को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी भट्ठा मालिक वीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। एसओ जय प्रकाश यादव ने बताया कि वीरेंद्र के खिलाफ फागू ने कई गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया था। इधर भट्ठा मालिक की गिरफ्तारी की खबर लगते ही तमाम ऐसे भट्ठा मालिक परेशान हैं। सबने भट्ठों पर कच्ची शराब बनाने पर रोक लगा दी है। हर मजदूर को उन्होंने सख्त हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें