फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस का बहिष्कार, लेखपालों ने धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती/भानपुर। तहसील दिवस का बहिष्कार कर लेखपालों ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। सदर तहसील में सीएम के नाम एसडीएम रामप्रसाद को ज्ञापन दिया। धरने पर बैठने वालों में नरेंद्र बहादुर उपाध्याय, अशोक तिवारी, जुगुल किशोर वर्मा, विजय बहादुर, धमेंद्र कुमार, विजय कुमार श्रीवास्तव, गंगाप्रसाद श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र उपाध्याय, मुरली श्रीवास्तव, सुरेश पटवा, मनोज उपाध्याय व लक्ष्मन प्रसाद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

भानपुर में विभिन्न मांगों को लेकर लेखपालों ने मंगलवार को तहसील दिवस का बहिष्कार कर तहसील मुख्यालय पर धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए लेखपाल संघ के अध्यक्ष रणवीर सिंह और मंत्री बाल कृष्ण उपाध्याय ने लेखपालों की मांगे न माने जाने पर प्रदेश सरकार के प्रति नाराजगी जताई। संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी आरबी सिंह को देकर समस्याओं को निस्तारित कराने की मांग की। इसमें प्रदेश के राजस्व लेखपाल प्रारंभिक वेतनमान, वाहन भत्ता, लेखपालों की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट के बजाय स्नातक करने आदि मांग कर रहे हैं। धरने में कृष्ण चंद चौधरी, मतीउर्रहमान, रफीक अहमद, मंगरू प्रसाद, वीरेंद्र चौधरी, धूपनाथ, ध्रुवराज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें