फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गाय, गंगा और गायत्री का सम्मान राष्ट्रभक्ति का प्रतीक’

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि गौ, गंगा और गायत्री का सम्मान राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। इस पर प्रहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

वह रविवार को परसा जाफर दसौती में आयोजित हिंदू पंचायत को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कहा कि हिंदू आबादी की बहुलता ही अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की गारंटी है। हिंदुओं की जिम्मेदारी है कि वे अपना प्रतिशत घटने न दें। कहा कि जहां भी हिदूं आबादी कम हो रही है वहां आईएसआई से लगायत अलकायदा तक के संबध उजागर हो रहे हैं। हिंदुओं की उदासीनता का परिणाम है कि अब खूंटे से बंधी गाय भी सुरक्षित नहीं रह गई है। कहा कि लव जेहाद जैसे मामलों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री अरुण भारती ने कहा कि देश सदियों से विदेशी आक्रांताओं का गुलाम रहा है, जिन्होने केवल सत्ता ही नहीं, बल्कि संस्कृति को भी छिन्न भिन्न करने का प्रयास किया। कहा कि सेक्युलरिज्म के नाम पर की जाने वाली राष्ट्रघाती राजनीति बंद होनी चाहिए।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी ने कहा कि समूचे हिंदू समाज को एकजुट कर धर्म विरोधी आतताइयों को सबक सिखाना होगा। जाति, पाति, ऊंच-नीच, अगड़ा-पिछड़ा का भेदभाव मिटाकर एकजुट हिंदू समाज की कल्पना को साकार करना होगा।
पंचायत को श्याम बिहारी गौड़, नंदीश्वरदत्त ओझा ने भी संबोधित किया जबकि संचालन की जिम्मेदारी जिला संयोजक विजय आर्य ने निभाई। इस मौके पर राजेश सिंह श्रीनेत, बबलू यादव, डा. परशुराम साहनी, रमेश पांडेय, कन्हैयालाल, कमेंद्र चौहान, प्रकाश चौधरी, आलोक चौरसिया, विनोद सिंह, विनोद गुप्ता, ओमप्रकाश शुक्ल, अमरनाथ दास, रामअजोर दुबे, राधेश्याम पांडेय, बच्चा चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें