बस्ती। आर्य समाज नई बाजार में आर्यवीर दल की मासिक बैठक हुई। इसमें ग्राम और तहसील स्तर पर आर्यवीर दल के गठन का निर्णय लिया गया। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया।
मंडलपति देवव्रत आर्य ने कहा कि मंडल के तीनों जिलों में तहसील और ग्राम स्तर पर आर्यवीर दल का गठन किया जाएगा। विद्यालयों में शारीरिक और बौद्धिक विकास के लिए व्यायाम, सूर्य नमस्कार, आत्म रक्षार्थ के लिए विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मुख्य संरक्षक ओमप्रकाश आर्य ने कहा कि आज युवा अपने शारीरिक, मानसिक, सामाजिक उन्नति के लक्ष्य भटक गया है। संस्कारों का ह्रास हो रहा है। इसके लिए आर्यवीर दल से जुड़कर भारतीय संस्कृति को बचाना होगा। जिससे युवकाें में सकारात्मक सोच विकसित होगी। बैठक में गरुणध्वज पांडेय, आदित्य नरायन गिरि, हीरालाल, अनूप तिवारी, डॉ. धर्मेंद्र आर्य, रामप्रसाद आर्य, बृजकिशोर आर्य, विश्वनाथ प्रसाद, अरविंद साहू, ऋतिक आर्य, उपेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।