फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने परिचालक को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। कस्बे के बाहर महूघाट रोडवेज के चेकपोस्ट पर मार्गपत्र (वे-बिल) चेक कराने जा रहे एक परिचालक को असलहा दिखाकर बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस बदमाशों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन

बस्ती डिपो की बस संख्या यूपी53 सीटी/5872 सोमवार को बढ़नी से सवारी लेकर दिल्ली जा रही थी। अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे बस के परिचालक कमलेश कुमार कस्बे के बाहर महूघाट रोडवेज के चेक पोस्ट पर जैसे ही वे-बिल चेक कराने के लिए नीचे उतरा कि अचानक बाइक सवार दो बदमाशों ने असलहा दिखाकर उनसे रुपयों से भरा बैग छीन लिया। घटना से हतप्रभ परिचालक को जब तक कुछ समझ में आता तब तक बदमाश असलहा लहराते भाग निकले। परिचालक के अनुसार बैग में दस हजार सात सौ रुपये और कुछ कागजात थे। भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े इस घटना अंजाम देने के बाद बेखौफ लुटेरे हाइवे से सटे विशेसरगंज मार्ग की तरफ भाग निकले। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस कुछ दूर तक बदमाशों की तलाश में गई भी मगर उनका पता न चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें