फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी में अधोमानक धान का बीज पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। डीएम अनिल कुमार दमेले के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक ने बुधवार को सदर तहसील क्षेत्र के नगर बाजार और कुसौरा बाजार में बीज के खुदरा विक्रेताओं के यहां छापा मारा। दो दुकानों पर बिक रहा धान बीज काला पड़ गया था। अभिमन्यु सीड कंपनी का यह बीज ‘महक’ के नाम से बेचा जा रहा था। इस बीज को पूरे जिले में ब्रिकी के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया। साथ ही कंपनी के मालिक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई के लिए डीएम से अनुमति मांगी गई है। इन दुकानों के लाइसेंस को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। छापेमारी की इस कार्रवाई से बीज के दुकानों पर हड़कंप मचा हुआ है। छापेमारी की कार्रवाई अभी चल रही है।
विज्ञापन

किसानों को गुणवत्ता युक्त खाद और बीज उपलब्ध कराने और गुणवत्ताविहीन बीज का कारोबार करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिला कृषि अधिकारी की टीम ने कई खुदरा विक्रेताओं के यहां छापा मारा। छापेमारी की शुरूआत नगर बाजार और कुसौरा बाजार से की गई। डीएओ ने बताया कि नगर बाजार में संदीप बीज भंडार और कुसौरा बाजार में न्यू हिंद सीड कंपनी की दुकानों पर अभिमन्यु सीड कंपनी के ‘महक’ के नाम के धान बीज की जांच की गई तो बीज में काले-काले अंश दिखाई दिए। बताया कि यह बीज कम और धान अधिक लग रहा था। दोनों दुकानों से मिले बीज का नमूना लिया गया। नमूने की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सीड कंपनी के प्रोपराइटर के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की अनुमति डीएम से मांगी जाएगी। अनुमति मिल जाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। बताया कि दोनों दुकानों के लाइसेंस को निलंबित करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं डीएम ने बताया कि किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ी तो उन्हें गिरफ्तार भी किया जाएगा। खबर लिखने तक जिन दुकानों पर छापेमारी की गई उनमें जनता बीज भंडार, यादव बीज भंडार, राम बीज भंडार सभी नगर बाजार और विशाल बीज भंडार कुसौरा बाजार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें