फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बाघनगर। बस्ती-मेंहदावल करमैनी मार्ग के चौड़ीकरण और सेमरियावां-टेमारहमत मार्ग के निर्माण को लेकर सड़क निर्माण संघर्ष समिति सेमरियावां की ओर से 42 मीटर और 13 मीटर कपड़े पर चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान मंगलवार को बाघनगर कस्बा में हुआ। इसमें 2500 लोगों ने हस्ताक्षर बनाए। सड़क निर्माण के लिए चल रहे जनांदोलन में क्षेत्र के लोगों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने तक संघर्ष में साथ देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

समिति के संयोजक और जिला पंचायत सदस्य मोम्मद अहमद ने कहा कि लोक सभा चुनाव से पूर्व सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो तप्पा उजियार की जनता गांव-गांव रोड नहीं तो वोट नही का पोस्टर चिपकाकर चुनाव का बहिष्कार करेगी। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने तक संघर्ष जारी रहेगा। समिति के सलाहकार हारून साहिल ने कहा कि 16 जून 2013 से संघर्ष समिति सड़क निर्माण के लिए जनांदोलन जारी है। 42 किलोमीटर बीएमसीटी के लिए 42 मीटर और 13 किलोमीटर लंबे सेमरियावां-टेमारहमत मार्ग के लिए 13 मीटर कपड़े पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री को हस्ताक्षरयुक्त कपड़ा भेजकर लोगों की भावनाओं की एहसास कराया जाएगा। इस दौरान हारून साहिल, मौलाना अब्दुल हादी, मोहम्मद मुस्मकीम, अजीजुर्रहमान, खालिद कमाल, मोहम्मद हफीज, अनवारूलहक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मसरूर अहमद खान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें