फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरयों को कुपोषण से बचाना जरूरी : सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पिछड़े वर्ग की किशोरियाें को कुपोषण से बचाने के लिए आयोजित कार्यशाला में सीएमओ डॉ. जेपी सिंह ने कहा कि इन दिनों आशीर्वाद बाल गारंटी योजना सहित कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनके माध्यम से स्कूलाें में स्वास्थ्य परीक्षण कर कुपोषण आदि से बचाव के लिए दवाएं भी दी जा रही हैं। पिछड़े वर्ग की किशोरियाें के स्वास्थ्य के लिए राज्य और केंद्र सरकार की ओर से कई योजनाएं चल रही हैं। इन किशोरियों को कुपोषण से बचाने के लिए प्रभावी पहल की जरूरत है।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि कुपोषण के कारण गरीब और पिछड़े वर्ग की किशोरियां समस्याग्रस्त जीवन जीने को मजबूर हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों को और सक्रिय करने की जरूरत है। जिससे ग्रामीण अंचलाें में इसका अधिक लाभ मिल सके। वरिष्ठ चिकित्सक और समाजसेवी डॉ. रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने एनीमिया के कारण और उपचार के बारे में बताया। सदर ब्लॉक के प्रमुख गुलाब सोनकर ने कहा कि कई आंगनबाड़ी केंद्र निष्क्रिय हैं। इनको सक्रिय कर किशोरियों को उचित मार्गदर्शन दिया जाए।
काउंसलर सीमा सिंह ने किशोरियाें की समस्याआें और उनके निराकरण के बारे में विस्तार से बताया। कार्यशाला को सीडीपीओ अनिल कुमार, शरद त्रिपाठी और रंजीत कुमार ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

कार्यशाला के आयोजक ग्रामीण विकास सेवा समिति के सचिव रामललित यादव ने बताया कि जिले के 8 विकास खंडों में किशोरियों को कुपोषण से बचाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अवसर पर डॉ. सीके वर्मा, डॉ. विजय कुमार गुप्ता, डॉ. विनोद कुमार, अनुज श्रीवास्तव, मीनाक्षी दीक्षित, पंकज यादव, सौम्या पाल, विशाल श्रीवास्तव, सौम्या शुक्ला, अनीता राय, हुदा परवीन, ममता पाठक, सूर्य प्रकाश, अंबुज यादव सहित कई ग्राम प्रधान और एएनएम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें