फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर प्रदर्शन के लिए छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कानपुर में चार दिनों तक चली राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज की पांच छात्राआें ने प्रतिभाग किया था। इनके बेहतर प्रदर्शन के लिए कालेज और मंडल का नाम रोशन हुआ। इन सभी को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

टीम के वापस लौटने पर प्रधानाचार्य नीलोफर उस्मानी ने छात्राओं को सम्मानित करते हुए बताया कि 18-21 नवंबर तक चली इस प्रदर्शनी में मंडल की कुल 12 छात्राआें ने हिस्सा लिया था। इनमें से पांच शिवांगी गुप्ता, प्रतीक्षा पाल, सानिया इकबाल, तसन्नुम निशा, आंचल श्रीवास्तव बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज की हैं। इनमें कक्षा दस की छात्रा शिवांगी गुप्ता के मॉडल को प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान हासिल हुआ। इससे बस्ती मंडल बौर कालेज का नाम रोशन हुआ है। प्रधानाचार्य ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में और आगे बढ़ने की कामना की। शिक्षिका अंजली अस्थाना के मार्गदर्शन की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें