बस्ती। बहादुरपुर ब्लॉक के भद्दीपुरा गांव में दो दिवसीय विराट दंगल प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता की शुरूआत में बस्ती के पहलवान मनीरामदास से दिल्ली के आनंद पहलवान को धोबी पछाड़ दांव से चित कर दिया। बस्ती के पहलवान रणविजय और मध्य प्रदेश के हिटलर के बीच रोचक मुकाबला हुआ। काफ ी समय बाद मुकाबला बराबरी पर छूटा। अयोध्या हनुमानगढ़ी के पहलवान बाबा केशवदास ने दिल्ली के धर्मेंद्र पहलवान को आसमान दिखाया। मनीरामदास और बलिया के राजकुमार के बीच हुए मुकाबले में मनीराम ने राजकुमार को चित किया। वाराणसी के शमसेर और गोरखपुर के पहलवान विजय के बीच मुकाबला बराबरी का रहा। बिहार के पहलवान रविशंकर को कानपुर के जाकिर ने चित किया। वाराणसी के जितेंद्र और बलिया के घनश्याम के बीच रोचक मुकाबला बराबरी पर छूटा। बिहार के संजय ने दिल्ली के वकील को परास्त किया। दो दिन तक चली कुश्ती प्रतियोगिता में 80 से अधिक मुकाबले हुए।
इसके पहले पूर्व सांसद भालचंद यादव ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती को पहचान दिलाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में अखाड़ों को फि र से शुरू करना होगा। खान-पान, रहन-सहन में बदलाव के कारण आज नौजवान युवा अवस्था में ही बीमार होते जा रहे हैं। कुश्ती की वापसी से लोग सेहत के प्रति गंभीर होंगे। आयोजक किसान पीजी कालेज के छात्र नेता बाल गोविंद यादव ने बताया कि क्षेत्र के हजारों की संख्या में नागरिकों ने कुश्ती प्रतियोगिता का आनंद लिया। पहलवानों को आयोजक मंडल ने परंपरा के अनुसार विदा किया। दो दिवसीय दंगल में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम यादव, ब्रह्मदेव, महेंद्रनाथ यादव, अनिल दुबे, राजेंद्र पाल, सर्वेश यादव, पुरुषोत्तम मिश्रा, कपिलदेव सिंह मम्मू, मुन्ना सिंह, बांकेलाल यादव, कन्हैया, भोले सिंह, गयाराम यादव इन्द्रजीत, पंचराम, राधेश्याम यादव, भगवानदीन यादव, पप्पू आदि मौजूद रहे।