फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे कटी बिजली ने किया हलकान

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ठंड बढ़ने के साथ ही बिजली की आंख मिचौली भी बढ़नी शुरू हो गई है। मंगलवार सुबह करीब सात घंटे की कटौती ने लोगों की पूरी दिनचर्या ही अस्त-व्यस्त कर दिया। सुबह पानी का संकट खड़ा हो गया। सबसे ज्यादा दिक्कत उन परिवारों में हुई, जिनके यहां टुल्लू पंप के अलावा दूसरा कोई जलसंसाधन नहीं है। ऐसे घरों में पानी को लेकर चिल्लपों मच गई। स्कूली बच्चों और दफ्तर जाने वालों को मुसीबतोें का सामना करना पड़ा। गृहणियों की मुश्किलें बढ़ गईं। इसके चलते लोग स्कूल दफ्तर देर से पहुंचे। नवंबर के आखिरी पखवारे में हो रही कटौती ने कालेजों में चल रही छमाही परीक्षा के लिए तैयारी में छात्र-छात्राओं को परेशानी में डाल दिया है। रात में 9 बजे से बारह बजे तक बिजली गुल रहने से विद्यार्थियाें को पाठ याद करने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

नवंबर के आखिरी पखवारे में तापमान में तेजी से गिरावट जारी है। इसके चलते बिजली की खपत बढ़ रही है। इसका प्रभाव यह है कि एक सप्ताह से दिन की कटौती के अलावा रात में बिजली गुल होने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार की रात में 9.30 बजे से शहर के बिजली गुल हुई तो आधी रात बारह बजे लौटी। फिर रात में दो बजे के करीब लाइट गुल हो गई। इस बार करीब 7 घंटे के बाद सुबह के 9 बजे बिजली के दर्शन हुए। इससे सुबह सबेरे उठकर स्कूल कालेज जाने वाले बच्चों की तैयारी में गृहणियों को परेशानी झेलनी पड़ी। कुछ घराें में पानी की टंकी सूख जाने की वजह से नित्यकर्म के लिए भी लोगाें को दिक्कत उठानी पड़ी। मंगलवार की सुबह 9 बजे के करीब जैसे ही बिजली आई, लोगाें ने पानी का मोटर चलाकर टंकी भरनी शुरू कर दी। इसके बाद आफिस जाने के लिए लोगाें ने तैयारी शुरू कर दी। दोपहर में बिजली फिर कट गई तो देर शाम तक गायब रही।
महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार महाराजगंज कस्बे व ओझागंज में लो वोल्टेज की समस्या है। यहां के निवासी इसरार अहमद, रमाकांत, सुरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि गांव में 25 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा है। जिससे आए दिन लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न होती रहती है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधीक्षण अभियंता
बस्ती मंडल के अधीक्षण अभियंता व प्रभारी चीफ इंजीनियर जयराम चौरसिया कहते हैं कि वैसे इस समय ट्रांसफार्मर जलने की शिकायतें कम आ रही हैं। रात में आकस्मिक रूप से कटौती हुई होगी। स्थानीय समस्याओं के निराकरण में तेजी लाई जाएगी। ट्रांसफार्मराें की उपलब्धता बढ़ाने और लोकल फाल्ट पर अंकुश लगाने का पूरा प्रयास कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें