फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में नया नेतृत्व पैदा करने की जरूरत : फूलचंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सल्टौआ। अर्जक संघ की ओर से महामना ज्योतिबाराव फूले की पुण्यतिथि मानववादी त्यौहार और शक्ति दिवस के रूप में मनाई गई। देईपार पड़ाव पर पूर्व प्रधान रामदेव चौधरी की अध्यक्षता में देश की दशा एवं दिशा विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजन में रामसुभग मौर्य और विनोद कुमार चौधरी ने योगदान दिया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता दल के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री फूलचंद्र चौधरी ने कहा कि महामना ज्योतिबा राव फूले ने देश में शिक्षा का अलख जगाने के लिए लोगों को शिक्षित और स्वावलंबी बनने के लिए आह्वान किया था। उन्होंने कहा कि देश बचाने के लिए जनता को अपने दम पर नीतियों और सिद्धांतों को नेता मानकर नया नेतृत्व पैदा करने की जरूरत है। देश को पतनकारी, भ्रष्टाचारी नेताओं से मुक्त कराने का समय आ गया है। मुख्य अतिथि जिला मंत्री बालकृष्ण चौधरी एडवोकेट ने कहा कि देश की दशा अत्यंत खराब है एवं दिशा गलत है। अर्जक संघ और शोषित समाज दल के विचारों को अपनाना समय की मांग है। देश को सुख और समृद्धि के रास्ते पर चलाने के लिए ब्राह्मणवाद, पूंजीवाद, संप्रदायवाद और कुलीनतंत्र तथा व्यक्तिवाद से परहेज करते हुए देश में भारतीय समाज की स्थापना करनी होगी। छठीलाल ने गीत के माध्यम से वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था पर कटाक्ष किया। गोष्ठी में मुन्ना प्र्रसाद चौधरी, जयराज यादव, हृदयलाल निषाद, रामसुभग मौर्य, विनोद कुमार चौधरी, भाकियू नेता राम प्रताप चौधरी, सोमई प्रसाद बौद्ध, संतराम चौधरी, हरिश्चंद्र मौर्य, पवन कुमार साहू, प्रेम कुमार गुप्ता, राजकुमार मौर्य, राम सुभग मौर्य, रामसेवक, विजय बहादुर मौर्य, जुग्गीलाल वर्मा, रामसजीवन, छेदीराम गौतम, रामदास, छेदीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें