बस्ती। राज्य विज्ञान संस्थान इलाहाबाद की ओर से राजकीय इंटर कालेज में शुक्रवार को मंडल स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कंप्यूटर कक्ष में लगाई गई प्रदर्शनी में बाल विज्ञानियों ने अपने मॉडलों के माध्यम से नए आविष्कारों को दर्शाया।
प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए प्रभारी प्रधानाचार्य शिव बहादुर सिंह ने कहा कि इससे छात्रों के अंदर वैज्ञानिक कौशल का विकास होता है। साथ ही छात्राें के माडल से नये आविष्कारों की ओर उन्मुख होने का अवसर मिलता है। कहा कि स्थानीय समस्याआें का हल वैज्ञानिक दृष्टिकोण से निकालने की जरूरत है। प्रतिभागी छात्रों ने जल प्रबंधन, ऊर्जा के नए विकल्प, स्वास्थ्य संबंधी, मच्छर भगाने का देसी द्रव, यातायात सुरक्षा के लिए एंटी एक्सीडेंटल डिवाइस का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई। विभिन्न स्कूलों के चयनित छात्राें जयवर्धन बौद्ध, सुम्बुल फातिमा, तय्यब बानो, आकाश कुमार, सौरभ यादव, प्रतीक्षा पाल, ज्योति, अंजलि राज, अश्विनी श्रीवास्तव, मोहम्मद शामिर, अंशु मिश्रा, शिवाली त्रिपाठी, शिखा तिवारी, जया, शिवम पंाडेय, राजू मौर्या, निधि तिवारी, शिवांगी गुप्ता, हरीतिमा श्रीवास्तव, मनीषा मिश्रा, आराध्या, सानिया इकबाल, सृष्टि त्रिपाठी, डायट से सत्यप्रकाश द्विवेदी और प्रियंका पांडेय आदि ने अपने माडल का प्रदर्शन किया। संचालन सुरेश चंद्र वर्मा और मंजर अली सिद्दकी ने किया। इस अवसर पर कमरुद्दीन, हरिनंदन यादव, मुन्ना प्रसाद, फूलचंद्र यादव, अदील अहमद, रामचंद्र यादव, हीरालाल, राकेश कुमार श्रीवास्तव, अभिनंदन श्रीवास्तव, दीनानाथ पाठक, राजेश सिंह, संजीव उपाध्याय, अंजलि अस्थाना, प्रियंका त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।