फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायस्थ समाज ने की भगवान चित्रगुप्त की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कायस्थ विकास परिषद और चित्रांश क्लब की ओर से चित्रगुप्त मंदिर में सामूहिक कलम दवात की पूजा की गई। कायस्थ समाज के लोगोें ने एक साथ मिलकर पूजा अर्चना की। इस दौरान एक दूसरे को लोगों ने बधाई दी गई। पूजा पाठ के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

ऐसी मान्यता है कि कलम और दवात की पूजा करने से भगवान चित्रगुप्त के साथ ही मां सरस्वती प्रसन्न रहती हैं। चित्रगुप्त मंदिर में आयोजित पूजनोत्सव के दौरान मनमोहन श्रीवास्तव काजू ने बताया कि कायस्थ समाज का अस्त्र कलम और दवात ही है। इस त्योहार का उनको लंबे समय से इंतजार रहता है। उन्होंने बताया कि भगवान चित्रगुप्त की उत्पत्ति ब्रह्मा की छाया से हुई है। ऐसे में माना जाता है कि भगवान चित्रगुप्त कर्मों का भी लेखा-जोखा रखते हैं। उन्होंने बताया कि आवास विकास कालोनी में स्थित भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने के लिए कई दिनों से तैयारियां की जा रही थीं। कायस्थ समाज के लोगों ने दोपहर में भगवान चित्रगप्त की पूजा की और उनसे आशीर्वाद मांगा। पूजन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
इस मौके पर राजेश चित्रगुप्त, प्रदीप श्रीवास्तव, राहुल, शक्ति, परमात्मा, दिलीप, राजीव श्रीवास्तव, मोहित, हिमांशु, अमन, कृपाशंकर, डॉक्टर दिनेश चंद्र, आदित्य श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें