फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई की मुंडेरवा शाखा में चोरी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा। चोर किस कदर बेखौफ हो चुके हैं, इसका अंदाजा मुंडेरवा थाना गेट के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में सेंध काटने की घटना से लगाया जा सकता है। हालांकि चोर अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके, मगर उन्होंने बैंक में चोरी का प्रयास कर पुलिस को चुनौती दी है।
विज्ञापन

दीपावली की रात चोरों ने मुंडेरवा थाना गेट के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा में भवन के पिछले हिस्से में सेंध लगा दी। दीवार काटकर चोर कमरे के अंदर प्रवेश कर गए। वहां उन्होंने सायरन बजने के डर से बिजली का मेन स्विच ऑफ कर दिया था। हालांकि सेफ तोड़ने से पहले ही चोर भाग लिए। सोमवार को लोगों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने भी मौके पर जाकर घटना स्थल का मुआयना किया।
इसी रात थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पेट्रोल पंप के निकट स्थित मकान में घुसकर चोरों ने उसमें रखे समान पर हाथ साफ कर दिया। जिवधरा निवासी शिवानंद दुबे ने पेट्रोल पंप के निकट मकान बनवाया है। दिवाली के दिन वह मकान में ताला लगा गांव चले गए। सोमवार को आकर देखा तो सीढ़ी का दरवाजा टूटा पड़ा है। मकान में रखे गैस सिलेंडर, नल आदि गायब हैं। आशंका जताई जा रही है कि चोर मकान के पीछे से छत पर चढ़े और सीढ़ी पर लगे दरवाजे को तोड़ घर में प्रवेश कर गए। शिवानंद ने पुलिस को तहरीर दी है। एसओ उदय प्रताप सिंह का कहना कि इन घटनाओं को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस अपना काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें