फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
सल्टौआ। भाजपा के जिला महामंत्री डॉक्टर सत्यराम चौधरी को भाजपा किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर भाजपाइयों ने खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सेखुइया चौराहे पर समारोह का आयोजन कर नवनियुक्त भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष को फूल माला पहनाकर स्वगत किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने उन्हें, जो जिम्मदारी दी है, उसका वह पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। मंडल महामंत्री राजकुमार चौरसिया ने पार्टी की नीतियों की चर्चा की। कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कमेटी का गठन जरूरी है। कार्यक्रम को ओम प्रकाश शुक्ल, गया प्रसाद गौड़, विश्राम प्रधान, रामनयन पांडेय ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कृपाशंकर श्रीवास्तव व संचालन दिनेश कुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर झब्बू प्रसाद चौधरी, जगदीश प्रसाद चौधरी, राममिलन गौड़, अशोक मिश्र, राजाराम चौधरी, राधेश्याम, गिरधारीलाल, रामूप्रसाद, जीतराम निषाद, किशुनदेव यादव, रमेश गौतम, छोटेलाल, रामऔतार निषाद, गौरीशंकर पांडेय, अशोक चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें