फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र में इस बार बनेगी तीसरे मोर्चे की सरकार: शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नारायण दत्त तिवारी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष रंजना सिंह ने कहा है कि इस बार देश में तीसरे मोर्च की सरकार बनेगी। एनडी तिवारी और मुलायम सिंह यादव की प्रदेश में पांच बड़ी रैलियां होंगी।
विज्ञापन

वह बस्ती शहर के एक होटल में पत्रकारों से बात कर रहे थे। कहा कि उत्तर प्रदेश/उत्तरांचल के पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी को उनके 89वें जन्म दिन पर सपा सरकार ने जिस तरह सम्मान दिया उससे एनडी तिवारी के व्यक्तित्व का अंदाजा लगाया जा सकता है। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और एनडी तिवारी इस देश की राजनीति में परिवर्तन के वाहक बनेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में एनडी तिवारी का साथ सपा को बड़ी सफलता दिलाएगा और एनडी तिवारी को पीएम की कुर्सी पर बैठाएगा। मुलायम की बजाए एनडी तिवारी प्रधानमंत्री क्यों के सवाल पर कमलेश शर्मा और रंजना सिंह ने कहा कि तीसरे मोर्चे में शामिल किसी भी दल को एनडी तिवारी के नाम पर एतराज नहीं होगा। ऐसे में उनके प्रधानमंत्री बनने की संभावनाएं अधिक हैं। परशुरामपुर के पिकौरा भट्ट में 11 नवंबर को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें नारायण दत्त तिवारी का सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा और राष्ट्रीय महासचिव भवानी भट्ट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें