फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी आवेदकों की दूसरे दिन भी हुई काउंसिंलिग

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बीटीसी 2013 बैच में प्रवेश के इच्छुक आनलाइन आवेदकों का दूसरे दिन भी डायट परिसर में काउंसिलिंग कराई गई। प्रथम चरण में महिला वर्ग की अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग में उनके प्रमाण पत्राें व आवेदन की सत्यता की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बस्ती और संतकबीरनगर में डायट और निजी संस्थाआें में उपलब्ध सीटों के सापेक्ष दोगुने आवेदकों की काउंसिलिंग कराई जा रही है। दूसरे दिन महिला सामान्य कला वर्ग के आवेदकों के प्रमाण पत्रों, आवेदन पत्र की जांच जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के शिक्षकाें और कर्मचारियाें ने की। आवेदकाें के ऑनलाइन आवेदन की रसीद, भेजे गए प्रमाण पत्राें का मिलान कर अभिलेखों की जांच की गई। डायट प्राचार्य उमेश कुमार शुक्ल ने बताया कि 1 नवंबर तक महिला आवेदकों की काउंसिलिंग कराई जाएगी। इसमें तीस अक्टूबर को कला विषय की महिला आवेदकों की अति पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति की काउंसिलिंग होगी। जबकि 31 को विज्ञान सामान्य और 1 नवंबर को विज्ञान विषय की महिला ओबीसी और एससी/एसटी आवेदकों की काउंसिलिंग कराई जाएगी। बताया कि सोमवार को विशेष आरक्षण वर्ग में शामिल पुरुष व महिला आवेदकों के अभिलेखों का मिलान किया जा चुका है।
------------
6-9 तक होगी पुरुषों की काउंसिलिंग
प्राचार्य ने बताया कि महिला अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग समाप्त होने व दीपावली अवकाश के बाद 6-9 नवंबर तक पुरुष वर्ग के आवेदकाें की काउंसिलिंग में उनके अभिलेखों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें