बस्ती। भारतीय सीमा पर हो रहे पाकिस्तानी सैनिकों ने आक्रमण के विरोध में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने रोडवेज तिराहे पर पाकिस्तान और भारत सरकार के रक्षा मंत्री का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। पाकिस्तानी सेना द्वारा लगातार हो रहे घुसपैठ व भारतीय सीमा पर हमले के विरोध में भाजयुमो के नगर उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में रोडवेज तिराहे पर पाकिस्तान और केंद्र सरकार के रक्षामंत्री का पुतला जलाया। इस मौके पर अनुज मिश्रा, सत्येंद्र चौधरी, सर्वजीत चौधरी, विनय मिश्रा, सन्नी चौधरी, प्रमोद, अभिषेक, विशाल, सानू, पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।