फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी की बीच धारा में डोंगी डूबी, बच गए सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। मनवर नदी के गोरथानिया पुल के पास उन्नीस लोगों से भरी डोंगी (छोटी नाव) शनिवार को बीच धारा में अचानक पलट गई। उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। डोंगी सवार और कुछ युवकों ने हिम्मत दिखाई और लोगों को नदी की धारा से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

हर्रैया थाना क्षेत्र के मनवर नदी के गोरथनिया पुल के समीप शनिवार को दिन में करीब साढ़े 11 बजे प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई डोंगी में 19 लोग हर्रैया बाजार आ रहे थे। इनमें अधिकतर महिलाएं थीं। नाविक के न आने के कारण गोरथनिया के उमेश चौहान और बसंत राम डोंगी को नदी पार ले जा रहे थे। बीच धारा में जैसे ही डोंगी पहुंची तो लग्गा टूट गया। बहाव तेज होने के कारण नाव घूम कर बहाव वाली दिशा में जाने लगी। नदी का पानी पुल को छूते हुए बह रहा है। जैसे ही डोंगी पुल के पास पहुंची, लोग घबराकर एक ओर हो गए। इससे डोंगी असंतुलित होकर डूब गई। लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के गांवों के लोग पुल की ओर दौड़े। डोंगी सवार युवकों के साथ ही क्षेत्र के धर्मराज, नीलधर, दिलीप, केदारनाथ, उमेश आदि ने डूब रहे लोगों को बचाया।
मौके पर पहुंचे एएसडीएम लालजी मिश्र, तहसीलदार विपिन कुमार सिंह, एसओ बृजेश सिंह आदि ने घटना के शिकार लोगों को सीएचसी भेजवाया और उनका प्राथमिक उपचार करवाया।
विज्ञापन


डोंगी पर सवार लोगों की सूची
डोंगी पर सवार लोगों में हाही गांव निवासी कमलादेवी, कबूतरा देवी, मंजू देवी, सूमू देवी, रामतीरथ, वृजेश, उमेश, सावित्री, धर्मनाथ पांडेय, गोरथनिया निवासी कलावती, कांती, संतराम, सुशील कुमार, धर्मराज सिरकली, अमीना खातून, कंचनबाला, कलीम, रमाकांत सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें