फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आरक्षियों ने भारोत्तोलन में पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। इस साल भी अंतरजनपदीय खेल प्रतियोगिता में जिले की महिला आरक्षियों ने भारोत्तोलन में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। पुलिस कप्तान ने उनको नकद पुरस्कार ने की घोषणा की है। साथ ही उनका उत्साहवर्धन किया है।
विज्ञापन

अंतरजनपदीय भारोत्तोलन और बाक्सिंग (महिला/पुरुष) 2013 का आयोजन 27-29 मई तक रिजर्व पुलिस लाइंस गोंडा में किया गया। इसमें महिला आरक्षी सुनीता यादव के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने प्रतिभाग किया। प्रियंका ओझा, मंजू मौर्य, चेतना पांडेय और ज्योति राय महिला आरक्षी टीम में शामिल थीं। सब ने अपने प्रदर्शन से प्रथम स्थान हासिल किया है। टीम को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सोमवार को पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने महिला आरक्षियों को टीम को सफलता दिलाने के लिए शाबासी दी। साथ ही उनका उत्साहवर्धन करते हुए संयुक्त रूप से एक हजार रुपये की नकद राशि भी देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें