फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हियुवा जिलाध्यक्ष ने आत्मदाह का प्रयास किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अंबेडकरनगर जाने का एलान करने वाले हिंदू युवा वाहिनी के संरक्षक सांसद योगी आदित्यनाथ से दुर्व्यवहार के बाद गुरुवार को बस्ती में माहौल गरमा गया। हियुवा और भाजपा के लोगों ने सुबह के समय पहले तो घूम-घूम कर शहर की दुकानें बंद कराईं और बाद में कंपनी बाग चौराहे पर धरने पर बैठ गए। इसी बीच हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी आत्मदाह का प्रयास करने लगे। मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

अंबेडकर नगर के टांडा में हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष की हत्या के बाद बस्ती में लगातार आंदोलन कर रही हिंदू युवा वाहिनी और भाजपा गुरुवार को और मुखर हो गई। गाजियाबाद में योगी आदित्यनाथ से दुर्व्यवहार किए जाने की सूचना के बाद नाराज भाजपाइयों और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बस्ती बंद का आह्वान किया। सुबह के समय ये लोग एपीएन पीजी कॉलेज के निकट इकट्ठे हुए। वहां से जुलूस निकालकर दुकानें बंद कराईं। हिंदू युवा वाहिनी और भाजपा कार्यकर्ताओं की कई टीमें शहर के अलग-अलग हिस्सों में बंद के लिए अनुरोध करती नजर आईं। इसी बीच भाजपा और हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कंपनी बाग चौराहे पर पहुंचे। चौराहे पर ही सभी बैठकर धरना देने लगे। गाजियाबाद के डीएम और एसएसपी को तत्काल सस्पेंड करने की मांग कर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने जब उन्हें बलपूर्वक सड़क से उठाने की कोशिश की तो अचानक हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल कर आत्मदाह करने की कोशिश की। मौके पर मुस्तैद पुलिस ने उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया। पुलिस अधिकारियों के काफी मान-मनौव्वल के बाद भाजपा और हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी माने
प्रदेश में कानून की जगह गुंडाराज
भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुशील सिंह और हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री अरुण भारती ने कहा कि प्रदेश में कानून नहीं रह गया है। सरकार में बैठे लोग अराजकता को प्रश्रय दे रहे हैं। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी ने कहा कि टांडा अंबेडकरनगर में हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष की हत्या के बाद स्थानीय विधायक हमलावरों को संरक्षण दे रहे हैं। कहा कि दिवंगत हियुवा नेता के परिजनों को भी सरकार 20 लाख की आर्थिक मदद दे। भाजपा नेता अजय सिंह गौतम, रवींद्र गौतम ने कहा कि इस सरकार में कानून के रखवाले ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी कैसे सुरक्षित रहेगा। हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक विजय आर्य और जिला महामंत्री नंदीश्वरदत्त ओझा ने कहा कि राम बाबू गुप्ता के हत्यारों की जब तक गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर श्याम बिहारी गौड़, डॉ. परशुराम साहनी, बबलू यादव, राना प्रदीप सिंह, राजेश सिंह श्रीनेत, रमेश पांडेय, कन्हैयालाल, संजय मद्धेशिया, अमित शुक्ल, रूपेश कसौधन, बबलू निषाद, विजय मौर्य, बरखू प्रसाद मौर्य, सोहनलाल सर्राफ, शिव कुमार सोनी, हनुमान सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहर में मुस्तैद रही पुलिस
हिंदू युवा वाहिनी के आंदोलन को देखते हुए बस्ती शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। कई थानों की पुलिस सुबह से ही शहर में जमी रही। कंपनी बाग चौराहे पर सीओ राजेश भारती और तीन थाने की फोर्स मौजूद रही। उधर, एसओ पुरानी बस्ती, शहर कोतवाल के साथ शहर के कई चौकी इंचार्ज अपने सहयोगियों के साथ जमे रहे। बंद के आह्वान को देखते हुए एसपी और एएसपी भी हालात पर नजरें जमाए हुए थे।
चौतरफा घिर गई सरकार
बस्ती। भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष विजयसेन सिंह ने गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी और सांसद योगी आदित्यनाथ से दुर्व्यवहार की निंदा की है। कहा कि सपा सरकार अपनी करतूतों से चौतरफा घिर गई है। सपा पर अल्पसंख्यक तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम हत्या के मामलों को जाति और धर्म के आधार पर आंक रहे हैं। ऐसा न होता तो टांडा में हियुवा के जिलाध्यक्ष रामबाबू गुप्ता की हत्या के बाद सीएम वहां भी जाकर न्याय दिलाने की पहल करते। सपा ने टांडा जा रहे योगी से दुर्व्यवहार कर अपनी सांप्रदायिक सोच का उजागर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें