फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबाल में ग्रीन और ब्लू हाउस बने चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल में चल रहे वार्षिक खेलकूद समारोह के छठे दिन वालीबाल और कबड्डी के फाइनल मुकाबले खेले गए। वालीबाल के दो वर्गों में ग्रीन हाउस और ब्लू हाउस चैंपियन बने। जबकि कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में रेड और ग्रीन हाउस ने बाजी मारी।
विज्ञापन

सेंट जेवियर्स स्कूल में चल रहे वार्षिक खेलकूद समारोह में बुधवार को वालीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वरिष्ठ बालक वर्ग में ग्रीन हाउस ने येलो हाउस को 2-11,21-15 और 25-11 से पराजित कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं लूजर्स फाइनल में रेड और ब्लू हाउस के बीच मुकाबला हुआ। इसमें रेड ने ब्लू को 15-7 और 15-5 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
वरिष्ठ बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में ब्लू ने येलो हाउस को 15-6 और 15-9 से पराजित कर पहला स्थान प्राप्त किया। लूजर्स के फाइनल में ग्रीन का मुकाबला रेड हाउस से हुआ। इसमें रेड ने ग्रीन को 15-9 और 17-14 से पराजित कर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में कनिष्ठ बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले ग्रीन और येलो हाउस के बीच खेले गए। दोनों के बीच हुए कांटे के मुकाबले में ग्रीन ने येलो हाउस को 22-21 और 21-19 से पराजित किया। लूजर्स के फाइनल में रेड ने ब्लू हाउस को 26-25 और 20-8 से पराजित कर तीसरी पोजीशन हासिल की।
कनिष्ठ बालिका वर्ग के फाइनल में रेड ने यलो हाउस को 37-27 से पराजित कर पहला स्थान हासिल किया। जबकि लूजर्स के फाइनल में ग्रीन हाउस ने ब्लू हाउस को 32-11 के अंतर से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक के रूप में आशीष गुरमीत कौर, वंदना सिंह, पूजा रहीं। छठे दिन के खेल की समाप्ति पर येलो हाउस 105 अंक लेकर शीर्ष पर बना हुआ है। ग्रीन हाउस 92 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

इस मौके पर निदेशक राजीव कुमार, प्रधानाचार्य सोनी कुमार ने प्रतिभागियों का हौसलाअफजाई किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें