फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य-संगीत की इंद्र धनुषी छटा बिखेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। औद्योगिक विकास इंटर कालेज बिहरा में चल रहे तीन दिवसीय 58वें जनपदीय विद्यालय क्रीड़ा समारोह का शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण के साथ ही समापन हो गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक रामकृपाल प्रसाद रहे।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य और प्रबंधक ने बैज लगाकर और पुष्प गुच्छ भेंटकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। औद्योगिक विकास इंटर कालेज बिहरा की छात्राएं संध्या, नेहा ने स्वागत गीत ‘मैंने मंदिर सजा दिया है, अतिथि के राह में पलके बिछा दिया’ की प्रस्तुती देकर वाह वाही लूटी। बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज की माया, अर्पणा शुक्ला, अंकिता ने ‘जहां हर कदम कदम पर धरती देश रंगीला-रंगीला वह भारत देश है मेरा’ देश गीत प्रस्तुत किया। एबीआईसी की ज्योति, गरिमा, अनुपम की टीम का लोक गीत ‘कहवा बोले मोर-मेरे अंगनवा बोले मोर’ पर नृत्य काफी सराहा गया।
डीआईओएस राम कृपाल प्रसाद ने कहा कि खेल से बच्चों में शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खिलाड़ी ही देश और स्कूल का नाम रोशन करता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मारकंडेय सिंह ने कहा कि खिलाड़ी हमेशा विजेता होता है। खेल में जीत हर का क्रम तो चलता रहता है। विद्यालय के प्रबंधक हरिश्चंद्र सिंह ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


सम्मानित किए गए गुरुजन
समारोह के दौरान डीआईओएस रामकृपाल प्रसाद, प्रधानाचार्य मारकंडेय सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य त्रिवेणी सिंह, केपी मिश्रा, रणबहादुर सिंह, नीलोफर उस्मानी, डा. हरिहर प्रसाद पांडेय सहित उपस्थित सभी शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मनित किया गया। इस मौके पर शिवकुमार द्विवेदी, राम कोमल सिंह, संजय द्विवेदी, अजय सिंह, रमेश गुप्ता, दीनानाथ पांडेय, अरुण सिंह, विनोद कुमार श्रीवास्तव, भानुप्रताप सिंह, सतीश रंजन सिंह, राम प्रकट सिंह, देवराज चतुर्वेदी, राजेश विश्वकर्मा, मनोज कुमार राय, रमेश चंद्र सिंह, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, अनिरुद्ध त्रिपाठी, राजपति सिंह, राजेंद्र केसरवानी, सुबाष चंद्र सिंह, अनिल सिंह, रामरतन, भगौती प्रसाद वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें