फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना आपूर्ति और सर्वे व्यवस्था हाइटेक

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मंडल में गन्ना सर्वेक्षण और आपूर्ति की व्यवस्था हाइटेक हो गई है। चीनी मिलों की ओर से गन्ना किसानों को ऑन लाइन सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। किसान घर बैठे गन्ना सप्लाई पर्ची, तौल और भुगतान आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

चीनी मिलों के वेबसाइट के माध्यम से गन्ना किसानों को गन्ना सर्वे एवं आपूर्ति से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी ऑनलाइन दी जा रही है। गन्ना सर्वेक्षण, सप्लाई पर्ची, गन्ना तौल और भुगतान से जुड़ी जानकारी समय समय पर एसएमएस के जरिए प्रेषित की जा रही है। कोई भी किसान अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एसएमएस कर जरूरी सूचनाएं प्राप्त कर सकता है।
गन्ना तौल के बाद सही वजन दर्ज करने और भविष्य में किसी प्रकार की हेराफेरी रोकने के लिए मिलों के क्रय केंद्रों पर एक मशीन लगाई गई है। वर्तमान पेराई सत्र में सभी चीनी मिलों के 25 प्रतिशत गन्ना क्षेत्रफल का सर्वेक्षण मैनुअल सर्वे के स्थान पर जीपीएस (ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम) से कराया गया है। यह उपग्रहों पर आधारित है, जो सेटेलाइट के माध्यम से कार्य करता है। अगले सत्र में सभी मिलें जीपीएस प्रणाली से ही गन्ना सर्वेक्षण का कार्य कराएंगी।
विज्ञापन


कांटा को एचएचसी से जोड़ने की पहल
क्रय केंद्रों पर मैनुअल वे ब्रिज (कांटा) से गन्ना तौल की व्यवस्था है। इसे एचएचसी मशीन (हैंड हेल्ड कंप्यूटर मशीन) से जोड़ कर इलेक्ट्रानिक कांटा में तब्दील करने की व्यवस्था की जा रही है। प्रयोग के तौर पर इसे मिलों के एक चौथाई केंद्रों पर लगाया जा रहा है। इस व्यवस्था से किसान अपने गन्ने का वजन डिस्प्ले बोर्ड पर साफ-साफ देख सकेंगे।

ऑन लाइन शिकायत और निराकरण भी
इस व्यवस्था के तहत कोई भी गन्ना किसान मिल की वेबसाइट पर जाकर अपनी समस्या जैसे गन्ना सर्वेक्षण, गन्ना सप्लाई पर्ची, गन्ना तौल, गन्ना मूल्य भुगतान आदि से संबंधित समस्याओं को कहीं से भी ऑन लाइन शिकायत दर्ज करा सकता है। शिकायत का ऑनलाइन निराकरण सप्ताह भीतर कराते हुए गन्ना किसान के मोबाइल पर एसएमएस के जरिए सूचित कर दिया जाएगा।

सुविधाओं के चलते बढ़ी पैदावार :डीसीओ
जिला गन्ना अधिकारी राजेशधर द्विवेदी ने बताया कि चीनी मिलों की ओर से दी जा रही सुविधाओं के चलते ही मंडल में गन्ने की पैदावार बढ़ी है। किसानों की रुचि गन्ने की खेती में बढ़ी है। इस साल 560.84 कुंतल प्रति हेक्टेयर गन्ने की पैदावार का अनुमान है। सभी मिल क्षेत्रों में गन्ने का क्षेत्रफल बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें