फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैरा के ग्राम प्रधान को डीएम ने भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ग्राम पंचायतों में खुली बैठक न कराकर फर्जी ढंग से विकास कार्यों का प्रस्ताव तैयार करने के मामले में डीएम ने रामनगर ब्लाक की खैरा ग्राम पंचायत के प्रधान को शोकाज नोटिस दिया है।
विज्ञापन

खैरा निवासी आदित्य प्रकाश सिंह ने लोकायुक्त से ग्राम प्रधान खैरा सुभावती पर कई आरोप लगाए थे। डीएम ने डीडीओ, डीपीआरओ और एक्सईएन आरईएस की टीम गठित मामले की जांच कराई तो पाया गया कि ग्राम पंचायत में फर्जी तरीके से विकास कार्यों का प्रस्ताव तैयार कराया गया। खड़ंजा निर्माण में नाली का निर्माण भी नहीं कराया गया। इससे शिकायतकर्ता के दरवाजे के सामने जलजमाव हो गया। डीएम एस मथुशालिनी ने इस मामले में प्रधान सुभावती को शोकाज नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। इस मामले में पंचायत सेक्रेटरी पर भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें