फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरएचएम की योजनाओं के खंगाले रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) की योजनाओं का हाल परखने दस सदस्यीय टीम बुधवार को जिले में पहुंची। तीन भागों बंटकर टीम के सदस्यों ने कई सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर योजनाओं का स्थलीय सत्यापन किया। मरीजों से फीडबैक भी लिया।
विज्ञापन

बुधवार को टीम के सदस्याें ने परिवार कल्याण सभागार में सीएमओ, डिप्टी सीएमओ, एनआरएचएम के मंडलीय परियोजना प्रबंधक, डीपीएम से योजनावार फीडबैक लिया। इसके बाद टीमें स्वास्थ्य केंद्रों को रवाना हो गईं। टीम ने कहीं दो घंटे तक अस्पताल के हर निर्माण को देखने के साथ मरीजाें से पूछताछ की तो कहीं दस मिनट में योजनाओं की समीक्षा की। जिले के ग्रामीण इलाके में स्थापित केंद्राें का निरीक्षण कर वापस मुख्यालय लौटने के बाद पूरी टीम ने एक साथ जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। परिसर में लंबित पड़े न्यू सिक केयर बार्न यूनिट, लांड्री, किचेन शेड आदि का निरीक्षण किया
रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार दिन में दो बजे टीम सीएचसी पर पहुुंची। अस्पताल परिसर में बने जननी सुरक्षा ब्लाक का निरीक्षण किया। जर्जर अवस्था में पड़े इस ब्लाक के निर्माण में मानकों की अनदेखी पर बीते महीने सीएमओ डॉ. एसपी दोहरे ने भी अपने निरीक्षण में सवाल उठाया था। उन्होंने जेई को मूल्यांकन कर रिपोर्ट देने को कहा था। टीम ने मंडलीय परियोजना प्रबंधक अरविंद पांडेय व प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एके चौधरी से इस बारे में पूछताछ की। बताया गया कि बिल्डिंग अभी हैंडओवर नहीं हुई है। जबकि हकीकत यह है कि कार्यदायी संस्था ने इसको पिछले साल ही हैंडओवर कर दिया था। एक वार्ड में बिजली न होने की शिकायत मैना देवी, सुशीला, जरीना खातून ने की। टीम में मिशन के उप महाप्रबंधक डॉ. उषा गंगवार, जेडी हेल्थ डॉ. मंजूरानी, एडी हेल्थ डॉ. एके सिंह शामिल थे। उनके साथ जिले स्तर से डिप्टी सीएमओ डॉ. जितेंद्र प्रताप भी रहे। इसके पूर्व इसी टीम ने सल्टौआ पीएचसी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


15 मिनट में कर ली रस्म अदायगी
कप्तानगंज। एनआरएचएम की योजनाआें की समीक्षा करने आई टीम पीएचसी पर करीब दो बजे पहुंची। मगर निरीक्षण करने के बजाय 15 मिनट सिर्फ प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत गुप्ता से कुछ जानकारी लेकर निकल गई। टीम में मिशन के महाप्रबंधक डॉ. हरिओम दीक्षित, सिफ्सा की जीएम डॉ. वीना बाजपेयी, डॉ. सराहना और डॉ. माया उपरेती थी।

दो दिन रहेगी टीम : सीएमओ
बस्ती। सीएमओ डॉ. एसपी दोहरे ने बताया कि मिशन की योजनाओं की समीक्षा करने आई टीम दो दिन तक जिले में रहेगी। निरीक्षण के बाद टीम डीजी को रिपोर्ट देगी। निरीक्षण में स्थानीय स्तर से जो भी सहयोग है, प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें