फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज थे परिवहन कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रोडवेज डिपो के सामने सड़क पर सवारी उतार रहे निगम के बस चालक से कड़क लहजे में बात करने को लेकर ट्रैफिक सिपाही से कहासुनी हुई। बाद में निगम और पुलिस के अधिकारियों के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को दिन के सवा ग्यारह बजे के करीब गोरखपुर की तरफ से आए गोंडा डिपो का चालक सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर सवारी उतारने लगा। उसके पीछे कई और गाड़ियां खड़ी हो गई। इससे जाम की स्थिति उत्पन्न होते देख ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही ने चालक को अपशब्द कहते हुए गाड़ी आगे बढ़ाने को कहा। इससे नाराज चालक ने प्रतिवाद किया। जो ट्रैफिक सिपाही को नागवार गुजरा। वह गाड़ी रोककर चालक को नीचे उतारने लगा। सूचना मिलते ही अंदर से डिपो कर्मी भी निकलकर सड़क पर आ गए। दोनों पक्षों में बहस होने लगी। चालक ने बस को सड़क पर खड़ा कर दिया। इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन के जिला अस्पताल निरीक्षण की खबर मिलते ही सीओ सिटी राजेश भारती और कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। उधर, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भागीरथी सिंह भी पहुंचे। दोनों पक्षों ने संयम बरतते हुए मामले को रफा-दफा करने का निर्णय लिया। इसके बाद सड़क पर से गाड़ियों को हटा कर मंत्री का काफिला गुजरने की राह बनाई गई। सीओ सिटी का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री के जाम में फंसे होने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर रास्ता खाली कराया गया। फिलहाल, किसी पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है। उधर, एआरएम का भी कहना है कि चालक ने कोई शिकायत नहीं दी, मामला खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें