बस्ती। घर की जरूरतों वाले उपकरण भी अब फैशन सिंबल बन गए हैं। इसी का नतीजा है कि दीपावली पर शहर के अधिकतर घरों में स्लिम स्क्रीन टेलीविजन और ब्लू-रे प्लेयर जैसे उपकरण जगह बनाते जा रहे हैं। कंपनियों के ऑफर्स और उससे भी आकर्षक तकनीकी ने एलसीडी टीवी को सबका फेवरेट बना दिया है। धनतेरस के दिन करीब तीन हजार एलसीडी/एलईडी की बिक्री हुई।
कारोबारी विमल गोयल के मुताबिक, दीपावली के दिन भी लोग अधिक खरीददारी करते हैं। गोयल के मुताबिक, एलसीडी टीवी के कम रेंज में स्लिम स्क्रीन का विकल्प दे रहे हैं। इसमें करीब दो गुनी कीमत में एलईडी भी लोकप्रिय हो गई है। एलसीडी जहां सुराने टीवी से 25 फीसदी कम बिजली खपत करती है तो एलईडी में एलसीडी के मुकाबले 50 फीसदी कम बिजली चाहिए। एग्जीक्यूटिव रोहित सिन्हा बताते हैं कि इनमें ब्राइटनेस और शार्पनेस तीन गुना अधिक है। करीब नौ हजार रुपये की रेंज में 21 से 35 ईंच की एलसीडी कई कंपनियों ने उतारे हैं। एलईडी स्क्रीन इनसे ब्रांड और साइज के मुताबिक डेढ़ से दो गुना महंगी है। 55 इंच में थ्री-डी तकनीक के साथ पांच लाख रुपये तक कीमत की एलईडी बाजार में मौजूद है। बाजार के जानकार मानते हैं कि इस फेस्टिवल सीजन में 4400 से पांच हजार एलसीडी खप जाएगी।
ये हैं आफर्स
ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स के साथ आफर्स भी दे रही हैं। सोनी कंपनी अपने प्रोडक्ट्स के साथ थ्री-डी ग्लास, स्काइप कैमरा, 10 हजार रुपये तक के डिजिटल फोटो फ्रेम आदि दे रहा है तो पैनासोनिक एलईडी की रेंज के साथ 10 हजार रुपये के प्रिंटर, वारंटी फिल्मों की ब्लू-रे डिस्क और अन्य उत्पाद तोहफे में दे रहा है।
डिजिटल फिल्मों ने बढ़ाई थ्रीडी की डिमांड
हॉलीवुड फिल्म अवतार से शुरू हुआ थ्रीडी फिल्मों का दौर अब घरों में पहुंच चुका है। हाल के दो सालों में हिंदी में भी दर्जनों थ्रीडी फिल्में बनीं। इन्हें अपने घर में देखने की हसरत लिए लोग एलईडी थ्री-डी टीवी की ओर मुड़ रहे हैं। करीब 35 हजार रुपये से शुरू होकर इनकी रेंज स्मार्ट टीवी जैसे विकल्पों में साइज-ब्रांड के साथ चार से पांच लाख रुपये तक पहुंच रही है।
क्या है स्मार्ट टीवी
स्मार्ट टीवी ऐसे इलेक्ट्रानिक्स अप्लायंस है जिसमें वाई-फाई के जरिए इंटरनेट का भी उपयोग किया जा सकता है। एलईडी के अलावा एसी मार्केट भी उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज का दावा करते हुए फाइनेंस भी उपलब्ध करा रहा है।
क्या है एलईडी-एलसीडी
एलईडी-लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले टेलीविजन।
एलईडी-लाइट इमिटिंग डायोड टेलीविजन।
टेलीविजन की पीढ़ी है एलईडी
इलेक्ट्रिकल इंजीनियर अरुण पाल के मुताबिक टीवी की दुनिया में एलईडी चौथी पीढ़ी का प्रोडक्ट है। पहले उत्तल स्क्रीन की टीवी बाजार में आई। फिर फ्लैट स्क्रीन टीवी का फैशन आया। बीच में बिजली की खपत और स्पेशल इफेक्ट के कई रेंज कंपनियों ने बनाए। देखते ही देखते कब एलसीडी और एलईडी मार्केट में छा गई कि पता ही नहीं चला। आज इसी का बोलबाला है।