फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब हुई बाइक के साथ पकड़ा गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। बभनान कस्बे में धनतेरस की खरीददारी के दौरान बाइक चोरी का मामला सामने आया है। कुछ ही देर बाद स्थानीय लोगों ने एक युवक को गायब हुई गाड़ी के साथ नाटकीय ढंग से पकड़ लिया। पकड़े गए युवक को गाड़ी समेत पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम बभनान सुगर मिल के कर्मचारी भरत प्रताप सिंह खरीददारी करने निकले थे। वे अपनी बाजाज डिस्कवर बाइक यूपी 71एच/7177 रेलवे क्रासिंग के पास खड़ी करके धनतेरस की खरीददारी करने लगे। करीब साढे़ सात बजे लौटकर आए तो बाइक गायब देख पांच तले जमीन सरक गई। मिल के अन्य लोगों को जानकारी देने के बाद कई लोग बाइक लेकर पूरे कस्बे में खोजने निकल पड़े। इस बीच हर्रैया तिराहे पर एक युवक बाइक लेकर जाते दिखा। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। एसओ अटल बिहारी ठाकुर का कहना है कि अभी बाइक का मालिक उनके पास तक नहीं आए हैं। पब्लिक ने बाइक और एक युवक को पुलिस के हवाले किया है। गाड़ी मालिक को बुलवाया गया है। ताकि हकीकत का पता चल सके। पकउ़ा गया युवक खुद को पैकोलिया थानाक्षेत्र के घसडे़ मिश्र गांव निवासी बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें