फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा तकनीक सहायक नहीं मनाएंगे दिवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मनरेगा तकनीक सहायक/अवर अभियंता वेलफेयर एसोसिएशन की राजकीय आईटीआई परिसर में हुई बैठक में दीपावली के पूर्व कई ब्लाकों के तकनीक सहायकों के बकाए मानदेय का भुगतान न होने पर नाराजगी जताई गई। इसमें दीपावली त्योहार न मना कर सरकार की नीतियाें का विरोध करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रघुनाथ पटेल ने कहा कि शासन के निर्देश के बाद भी प्रशासनिक मद से तकनीक सहायकों के मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। अधिकतर ब्लाकों के सहायकों का छह माह से मानदेय भुगतान नहीं किया गया है। मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत चौधरी ने कहा कि तकनीकी सहायक दीपावली न मनाकर सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे। 16 अक्टूबर को प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सीडीओ से मुलाकात करेगा। जिलाध्यक्ष रामलाल यादव ने कहा कि मानदेय के मामले पर संगठन आंदोलन की रणनीति बना रहा है। इस अवसर पर अरविंद पाठक, हरिकृष्ण सिंह, अनिल सिंह, आनंद त्रिपाठी, अजीत सिंह, संतराम पांडेय, आशीष श्रीवास्तव, सुनील चक्रवर्ती, परमात्मा चौधरी, गिरिजेश श्रीवास्तव, बेचन प्रसाद, इनामुल्लाह खां, दुर्गेश चौबे, सुग्रीव चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें