फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में दीपावली के पूर्व हुए विभिन्न कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दीपावली पर्व के पूर्व विभिन्न आयोजन किए गए। कहीं रंगोली, दीपदान तो कहीं कलश सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कई स्कूलों में बच्चों को कार्यक्रम के जरिए दीपावली की महत्ता बताई गई।
विज्ञापन

इंदिरा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल कटरा में मेहंदी और सुलेख प्रतियोगिता हुई। मेहंदी प्रतियोगिता में अर्चना यादव को प्रथम और संगीता भार्गव को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार जूनियर वर्ग के सुलेख प्रतियोगिता में कक्षा छह के सुरेंद्र कुमार को पहला, मधु दूबे को दूसरा स्थान, कक्षा सात के आयुष पांडेय को पहला, साधना गौतम को दूसरा, कक्षा आठ के अनुराधा को प्रथम और आदित्य राना को दूसरा स्थान हासिल किया। प्रबंधक एके सिंह ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रशांत सिंह समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे। यूरो किड्स स्कूल के परिसर में बच्चों ने मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा अर्चना की। बच्चों को लक्ष्मी और गणेश के रूप में सजाया गया। प्रिंसिपल प्रीता खंडेलवाल ने बच्चों को पटाखा जलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया। इस मौके पर इकप्रीत कौर, नवनीत कौर, सुप्रिया अग्रवाल, आयुषी अग्रवाल, पूजा जायसवाल आदि मौजूद रहीं।
दी सीएमएस स्कूल में दीपावली और बाल दिवस के पूर्व शनिवार को कई कार्यक्रम किए गए। यलो हाउस ने कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नृत्य, गायन, रंगोली, कलश सजाओ, समूह नृत्य और समूह गायन के कार्यक्रम किए गए। इसके अलावा रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी शुक्ल और प्रबंधक अनूप खरे ने किया। इस मौके पर दिप्ती खरे, लक्ष्मी सिंह, सुनीता चौधरी, सुमा वर्गीश, शीला वर्मा, प्रिया दूबे, मोनिका राय, नीती सिंह, रिंकू रूज, उषा सिंह, बीनू सिंह, प्रियंका दूबे, किरन गौड़, विवेक श्रीवास्तव, केटी वर्गीश आदि मौजूद रहे। इसी कड़ी में सेंट्रल एकेडमी में रंगोली और दीपदान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इनमें मुख्य आकर्षण रंगोली प्रतियोगिता थी। शिवाजी हाउस की रंगोली को प्रथम पुरस्कार मिला। अशोका, रमन और टैगोर हाउस की रंगोली भी पुरस्कृत की गई। दीया-बाती, पूजा थाली प्रतियोगिता में भी प्रतिभागी पुरस्कृत किए गए। निदेशक जेपी तिवारी और सह निदेशक सीमा तिवारी ने बच्चों और शिक्षकों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में रूपाली श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, खुशी श्रीवास्तवा, बृजेश श्रीवास्तव, अनुपम पाल, अनुपम त्रिपाठी, आबिद अरशद, जेएल सिंह, सरोज दूबे, बिंदुसार सिंह, संदीप, उमेश यादव, दिव्या, सुजीत, हिमांशु, प्रियंक त्रिपाठी, रविंद्र शुक्ल, प्रवीन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें