फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर कार्यालय का घेराव किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के बैनर तले संविदा कर्मियों की गैंगवाइज फोटोयुक्त सूची, दुर्घटना बीमा का चेक की भुगतान रसीद आदि मांगों को लेकर चीफ इंजीनियर कार्यालय का घेराव किया। चीफ इंजीनियर कार्यालय में मौजूद नहीं थे। नाराज कर्मी कार्यालय के बाहर नारेबाजी करने लगे। सूचना मिलने पर रौता चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन संविदा कर्मचारी पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। शाम चार बजे के करीब चीफ इंजीनियर कार्यालय पहुंचे। कर्मचारी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता कर कुछ मांगाें को तत्काल पूरा करने का आदेश किया। शेष को पूरा करने के लिए कुछ दिनों की मोहलत मांगी। चीफ इंजीनियर के सकारात्मक आश्वासन पर कर्मचारियों ने घेराव समाप्त किया।
विज्ञापन

संगठन के जोनल अध्यक्ष अशर्फीलाल, मंडल कमेटी के अध्यक्ष सालिकराम चौधरी के नेतृत्व में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को संविदा कर्मी एसई कार्यालय पर एकत्रित हुए। इसके बाद यहां से जुलूस की शक्ल में चीफ इंजीनियर कार्यालय पर पहुंचे। वहां पता चला कि चीफ इंजीनियर कार्यालय पर नहीं हैं। इसके बाद कर्मचारी नेताओं और संविदा कर्मियों का गुस्सा बढ़ गया। कहा कि जब तक वार्ता कर चीफ इंजीनियर सकारात्मक आश्वासन नहीं देते, वे यहां से नहीं हटेंगे। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि प्रबंध निदेशक के आदेश के बाद भी स्थानीय स्तर पर संविदा कर्मियों को परेशान किया जा रहा है। उनके अधिकारों के साथ खिलवाड़ हो रहा है। जिसके चलते घेराव का निर्णय लिया गया। इसकी सूचना मिलते ही रौता चौकी इंचार्ज मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझाने की कोशिश की। लेकिन कोई टस से मस नहीं हुआ।
इस दौरान कार्यालय पर नारेबाजी चलती रही। शाम को चार बजे के करीब चीफ इंजीनियर रवींद्र कुमार कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। इसमें अशर्फीलाल, सालिकराम चौधरी, जोनल मंत्री रामसहाय, मंडल मंत्री श्रीराम तिवारी शामिल रहे। जबकि विभाग की ओर से चीफ इंजीनियर के साथ एसई, दोनों एक्सईन उपस्थित रहे। चीफ इंजीनियर ने बकाया भुगतान, स्टाफ की संख्या बढ़ाने, संविदा का समय बढ़ाने, किसी को निष्कासित नहीं करने पर सहमति प्रदान की। इसके बाद कर्मचारी नेता घेराव समाप्त करने पर राजी हुए। चीफ इंजीनियर ने कहा कि सभी अभियंताओं से कहा गया है कि वे संविदा कर्मियों से संबंधित पत्रावलियों को समय से निपटाएं। जोनल अध्यक्ष अशर्फीलाल ने कहा कि अधिकारियों की सहमति के बाद घेराव समाप्त किया गया। अगर वादाखिलाफी हुई तो वे फिर से आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर असलम, जगदंबा उपाध्याय, दयाशंकर तिवारी, गजेंद्र श्रीवास्तव, अब्दुल्लाह, रमजान अली आदि संविदा कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें